AADHAAR : ऐसे लें फ्रेंचाइजी, हर महीने होगी बंपर कमाई | How To Apply Online Aadhar Card Franchise 2020.

AADHAAR : ऐसे लें फ्रेंचाइजी, हर महीने होगी बंपर कमाई | How To Apply Online Aadhar Card Franchise 2020.

कोरोनावायरस लॉकडाउन और के कारण बहुत सी कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। देश में हजारों लोगों की नौकरी चली गई है। अगर आप भी इसके शिकार हुए है तो आपको एक तरीका बता दें िसके जरिए आप हर महीने बंपर कमाई कर सकते है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई आधार कार्ड जारी करती है। आधार में नागरिकों को अलग-अलग 12 अंकों को यूनिक नंबर दिया जाता है। आधार का इस्तेमाल आज बच्चों के स्कूल में एडमिशन से लेकर राशन हासिल करने तक के लिए हो रहा है। आधार की इसी जरूरत को देखते हुए यूआईडीएआई लोगों तक आसानी से ज्यादा से ज्यादा सेवाएं पहुंचे इसके लिए फ्रेंचाइजी खोलने की भी अनुमति देता है।

तो अगर कोराना काल में आप कमाई करने के लिए कोई बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपके पास आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेने का अच्छा मौका है। आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो चलि आपको बताते है आप फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एक लाइसेंसे लेना होता है। इस लाइसेंस को लेने के लिए आपको एग्जाम पास करना होगा। जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

ऑनलाइन एग्जाम पास करना होगा अनिवार्य
बता दें कि आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेने के िए एग्जाम ऑनलाइन होता है जिसे यूआईडीएआई लेती है। ये एग्जाम यूआईडीएआई सर्टिफिकेशन के लिए होता है। अगर आप एग्जाम में पास हो जाते हैं तो फिर आपको आधार एनरॉलमेंट और बायोमीट्रिक का सत्यापन कराना होता है। इसके बाद अगर आप चाहते हैं कि आपको जो फ्रेंचाइजी लेनी है तो आप उसको केंद्र द्वारा मान्यता प्राप्त सेंटर में भी बदल सकते हैं। आपको कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जानिए आधार कार्ड सेंटर पर क्या होता है काम

·  नया आधार कार्ड बनाना।

·  आधार कार्ड के नाम में स्पेलिंग में हुई गलती को ठीक करना।

·  आधार कार्ड में पता गलत है या बदल गया है तो उसे ठीक करना। इसके साथ ही जन्म तारीख गलत है तो उसे सही करना।

·   अगर फोटो साफ नहीं है तो आप उसे भी यहीं से साफ और दूसरी फोटो लगवा सकते हैं।

·   आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट करवाना।

·   ईमेल आईडी अपडेट करवाना।

·  आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए आपको लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। इसके बाद में आपको एक एग्जाम देना होता है। इस एग्जाम में पास होने वाले लोगों को आधार कार्ड का लाइसेंस मिल जाता है।


जानि लाइसेंस के लिए कैसे अप्लाई करें सबसे

पहले 




की वेबसाइट पर जाना है।

·  यहां पर आपको Create New User पर क्लिक करें।

·  अब एक XML File ओपन हो जाएगी।

· अब आपको Share Code enter करने के लिए कहा जाएगा।

·  XML File और Share Code के लिए आप आधार की वेबसाइट(https://resident.uidai.gov.in/offline-kyc) पर जाकर अपना offline e aadhar डाउनलोड करें।

·  यहां से जब आप डाउनलोड करेंगे तो XML File और share code दोनों डाउनलोड हो जाएंगे। इनका इस्तेमाल आपके ऊपर बताई गई जगह पर करना है।

·  अब एक और फॉर्म आएगा जिसमें आपको कुछ पर्सनल जानकारी देनी है।

· इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर यूजर आईडी और पासवर्ड जाएंगे।

· इनसे आप Aadhaar Testing and Certification के पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

·  इसके बाद Continue के बटन पर क्लिक करें।
·  
   अब आपके सामने एक फोरम आएगा, जिसमें मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।

· इस फॉर्म को भरने के बाद आपको अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना है।

· अब आपको प्रीव्यू का ऑप्शन दिखाई देगा. इसमें आराम से देखें की आपने फॉर्म में जो जानकारी दी है वो पूरी तरह सही है या नहीं है।

· अब Declaration Box पर टिक लगाकर Proceed to submit form पर क्लिक करें।

· जानकारी दें कि ये सारा प्रोसेस करने के बाद आपको पेमेंट होगा। पेमेंट करने के बाद साइट के मैनू में जाएं और पेमेंट पर क्लिक करें। अब अपना बैंक अकाउंट सिलेक्ट करें। इसके बाद नीचे दिये हुए Please Click Here to generate receipt पर क्लिक करें। यहां से आपको चालान की रसीद डाउनलोड करके उसे प्रिंट करना होगा।





1 comment:

  1. sir i am very happy read this article and i am apply for this test
    so you guide me done registration

    ReplyDelete

Friends If You Have Any Doubt So Please Let Me Know.

NSDL Pan Card Center Contact Us NSDL Pan Card Franchise Registration 2020

 To Create Pan Card By NSDL Company  Dosto Agar Aap Pan Card Banana Chathe Ho Ya Phir Pan Card Banane Ke Liye NSDL Ki Franchise Lena Chathe ...